ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में फिर लगी आग, नजारा देख मचा हड़कंप
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:23 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इन दिनों आग लगने की घटना आम सी हो गई है। आए दिन ग्रेटर नोएडा की किसी न किसी सोसायटी में आग लगने की खबर सुनने को मिल रही है। इसी कड़ी में एक और मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली एरिया स्थित सुपरटेक ईको विलेज 2 सोसायटी से सामने आया है। जहां सोसायटी के सातवें फ्लोर पर एक फ्लैट की बालकनी में लगी एसी के आउटर यूनिट में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों के साथ ही काला धुआं पूरी सोसायटी में फैल गया जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। बालकनी में आग लगने से वहां मौजूद जूते के रैक और अन्य सामान जल कर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए जल्दी से सोसायटी निवासियों और मेंटिनेंस की टीम ने बगल वाली बालकनी में जाकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
एसी के आउटर यूनिट में लगी आग
घटना की जानकारी देते हुए ग्रेटर नोएडा की सोसायटी के निवासियों ने बताया कि टावर बी-2 में सातवें फ्लोर पर हर्ष ठाकुर रहते हैं। गुरुवार दोपहर के समय अचानक फ्लैट की बालकनी में लगे एसी के आउटर यूनिट से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद अचानक आग की लपटें भी उठनी शुरू हो गई। तेजी से उठती लपटों को देख पार्क में खेल रहे बच्चे और आसपास के फ्लैट की बालकनी में खड़े लोग डर गए। इसकी सुचना लोगों ने मेंटिनेंस टीम और सुरक्षा गार्ड को दी। पहले तो आसपास रहने वाले लोगों ने फ्लैट के दरवाजे को कई बार खटखटाया, लेकिन घर पर कोई नहीं था। जिसके बाद सुरक्षा गार्ड और मेंटिनेस टीम ने पास के फ्लैट की बालकनी में जाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटे ज्यादा होने पर शुरुआत में दिक्कत हुई, पर अंत में आग पर काबू पा लिया गया।
Greater Noida News
फायर हाइड्रेंट की मदद से बुझी आग
ग्रेटर नोएडा के सोसायटी में लगी आग के बारे में जानकारी देते हुए सीएफओ ने बताया कि सातवें फ्लोर एक बंद फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर सर्विस यूनिट मौके पर रवाना हुई। मौके पर जाकर पाया गया कि आग सोसायटी के लोगों और स्टाफ के लोगों ने फायर हाइड्रेंट सिस्टम की मदद से पहले ही बुझा दिया गया था।