Greater Noida News : 27वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग
File Photo
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:48 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । थाना बिसरख क्षेत्र के सौंदर्यम सोसाइटी में बीती रात्रि 27वीं मंजिल के एक फ्लैट में आग लग गई। आग लगने से सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
सौंदर्यम सोसाइटी की 27 वीं मंजिल के एक फ्लैट में सतपाल सिंह अपने परिवार सहित रहते हैं। बीती रात्रि उनके फ्लैट की बालकनी में आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में भयंकर रूप धारण कर लिया। सतपाल सिंह व पड़ोसियों ने इसकी सूचना थाना बिसरख पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन सतपाल सिंह के फ्लैट में रखा सामान जल गया।
दमकल कर्मियों के मुताबिक संभवत शार्ट सर्किट की वजह से फ्लैट में आग लगी थी। वहीं सोसायटी वासियों का कहना है कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।