Greater Noida News : दो दर्जन झुग्गियों में लगी आग
Fire File Photo
भारत
चेतना मंच
20 Apr 2022 06:22 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । थाना कासना क्षेत्र के अंतर्गत साइड-5 में बनी लगभग 50 झुग्गियों में से लगभग 15 से 20 झुगिया अचानक आग लगने से जलकर खाक हो गई। स्कूल से छुट्टी होने के बाद झुग्गियों में सो रहे 4 में से 1 बच्ची का हाथ झुलस गया। सभी को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हो पाया। वरना आग में न जाने कितने झुलस जाते , मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि थाना कासना क्षेत्र के साइड- 5 में लगभग 50 झुग्गियों में अचानक आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को भेजा गया काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक 15 से 20 झुग्गियां जलकर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
थाना प्रभारी कासना संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद अन्य झुग्गियों को आग से बचाया गया। साथ ही स्कूल से आकर झुग्गियों में सो रहे बच्चों को भी झुग्गियों से बहार निकाला गया। लेकिन तब तक एक बच्ची का हाथ झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा झुग्गियों में रहने वालों का सामान जलकर खाक हो गया, इतना ही नहीं आग में छोटे सिलेंडर भी फटे।