
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बन रहे जेवर एयरपोर्ट से विस्थापित होने जा रहे गांव कुरैब के दंपति समेत तीन लोगों से जेवर निवासी एक महिला ने करीब ग्यारह वर्ष पूर्व भूमि का बैनामा कराया था जहां दंपति समेत तीनों किसानों ने धोखाधड़ी से अधिक भूमि का बैनामा कर मोटी रकम वसूल ली थी। तीनों किसानों के हिस्से में कम जमीन आती थी।
पीड़िता ने जब अपनी फाइल जेवर एयरपोर्ट में गई जमीन का मुआवजा लेने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण में गुहार लगाई तो उनको फर्जीवाड़ा होने का पता लगा। मामले को सुनकर पीड़िता के होश उड़ गये। पीड़िता ने दंपति समेत तीन नामजद किसानों व गवाहों के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन बेचने का आरोप लगा कर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह से गुहार लगाई है।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जेवर कस्बे के मंगरौली रोड़ मोहल्ले में रहने वाली नेहा तालान पत्नी शिवकुमार सिंह तालान ने 21 दिसम्बर 20012 को गांव कुरैब निवासी इन्द्रपाल उसकी पत्नी विधा देवी उर्फ विधावती व देवराज जिसका खाता संख्या 151 भूमि नम्बर 357, खाता संख्या 115 भूमि नम्बर 422, खाता संख्या 22 के भूमि नम्बर 420 में से कुल रकबा 1756 हैक्टेयर का बैनामा नेहा तालान के नाम पर किया था, जबकि उक्त दंपति समेत तीनों काश्तकार मात्र 369 मीटर भूमि के मालिक थे। तीनों ने गवाहों के साथ मिलकर धोखाधड़ी से 727 मीटर का फर्जी तरीके से बैनामा कर पीड़िता से मोटी रकम भी वसूल कर ली।
पीड़िता ने जब अपनी भूमि की फाइल मुआवजे के लिए लगाई तो उनको पता चला कि उनके साथ फर्जीवाड़ा हो गया है। जिसके बाद पीड़िता ने उक्त लोगों से अपने रूपये वापस मागे तो पीड़िता के पति के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता नेहा तालान ने इस मामले की शिकायत नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह से की है। Greater Noida News