ग्रेटर नोएडा के सलेमपुर गुर्जर गांव में लगाया फ्री हेल्थ कैंप
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
06 Oct 2023 12:39 AM
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के छात्रों ने गौतमबुद्धनगर के सलेमपुर गुर्जर गांव में शारदा हॉस्पिटल के साथ मिलकर हेल्थ कैंप का आयोजन किया। इस मौके पर ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सलाह और दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं।
हेल्थ कैंप में बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद
फ्री हेल्थ कैंप में करीब 175 ग्रामीणों ने अपनी जांच कराई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। कैंप में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अलग-अलग बीमारियों के लिए डॉक्टर से सलाह और मुफ्त दवा भी प्राप्त की।Greater Noida Newsहेल्थ कैंप को शारदा हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के डिप्टी जनरल मैनेजर पंकज माथुर के मार्गदर्शन में डॉ. आकाश अवाना और डॉक्टर आकांक्षा के साथ फार्मासिस्ट अमित चौहान ने सफलता पूर्वक योगदान किया। इस तरह के स्वास्थ्य संबंधी कैंपों के आयोजन से गरीब और सामान्य वर्ग को काफी सहूलियत मिलती है। कुछ आसपास के लोग जो दूरदराज नहीं जा सकते हैं उन्हें भी इसका सीधा लाभ मिलता है। हालांकि समाज सेवी संस्थाएं इस तरह का आयोजन करती रहती हैं।
इस मौके पर ये लोग उपस्थित रहे
इस मौके पर समाज कार्य विभाग के कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ0 सिद्धारामु के साथ फैकेल्टी मेंबर डॉ0 रौनक अहमद, अमन साहू, रवि भारती और डॉ0 राहुल कपूर, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एण्ड सोशल सांइसेज़ की डीन प्रोफसर बन्दना पांडेय साथ ही समाज कार्य विभाग के छात्रों की टीम में मायुखी, निदर्शना, पिंकी, सुमन और आदित्य शामिल रहे।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।