Greater Noida News : मंदिर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
Free health checkup camp in temple
भारत
चेतना मंच
18 Nov 2022 10:35 PM
Advertisement
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । श्री साईं अक्षरधाम मंदिर डेल्टा-3 के सहयोग से मंदिर परिसर में फेथ फिजियोथेरेपी अल्फा-2 के सौजन्य से विजऩ हेल्थ एन्ड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया गया है।
स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन चेतन विशिष्ट जिला महामंत्री भाजयुमो और श्री साई अक्षरधाम मंदिर की ट्रस्टी मीना अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
Greater Noida News :
विजऩ हेल्थ एंड एजुकेशन फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया लगभग 100 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इनका ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑक्सीजन लेवल की जांच की गई। इस मौके पर चेतन वशिष्ठ, मीना अग्रवाल, रोहित प्रियदर्शन, संजय श्रीवास्तव नाटी, डॉ. विमल, रमेश चंदानी, रविन्द्र जयंत, रोहित कुमार, डॉ. पी.एस. भास्कर, लक्ष्मी, पंडित विकास, रवि शेखर, गरिमा चंदानी आदि मौजूद रहे।