
Greater Noida News : भाई-बहन के प्रेम के पावन त्योहार रक्षाबंधन के दौरान ग्रेटर नोएडा डिपो के अंतर्गत चलने वाली रोडवेज की बसों ने रोडवेज को मालामाल कर दिया है। खास बात यह है कि रोडवेज ने दो दिनों में लगभग साढ़े 22 हजार बहनों को मुफ्त यात्रा भी करवाई, फिर भी 40 लाख रुपए की आमदनी कर ली। केवल 48 घंटों के दौरान ही रोडवेज मालामाल हो गया। इस दौरान बसों ने लगभग 1 लाख किलोमीटर का सफर भी पूरा किया।
Greater Noida News : बता दें कि रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज ने बहनों को मुफ्त यात्रा करवाने की घोषणा की थी। इस बार 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया था। इन दो दिनों में लगभग 59 हजार लोगों ने रोडवेज की बसों में सफर किया। इनमें लगभग साढ़े 22 हजार बहनें भी शामिल थीं, जिन्होंने बसों में मुफ्त यात्रा करने का लाभ उठाया। पर्व का मौका होने के कारण भारी भीड़ को देखते हुए बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगवाए गए थे।
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम ललित श्रीवास्तव के अनुसार डिपो ने 30 अगस्त (बुधवार) को 19 लाख रुपए और 31 अगस्त (गुरुवार) को 21 लाख रुपए का राजस्व कमाया। पर्व के मौके पर बहनों को मुफ्त यात्रा करवाने के बावजूद दो दिनों में डिपो ने 40 लाख रुपए का राजस्व हासिल किया।
इन दो दिनों के दौरान बुधवार को लगभग डेढ़ हजार बहनों ने, जबकि गुरुवार को लगभग 21 हजार बहनों ने रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। कुल 59 हजार लोगों ने बस से सफर किया। भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज की बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगवाए गए।
Noida Super Kings Shine : यूपी टी20 लीग में रोमांच जारी, नोएडा और कानपुर ने अपने-अपने मैच जीते देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।