गैंगस्टर का आरोपी सोसायटी में दिखा रहा है दबंगई, इशारे पर नाच रहा है अध्यक्ष
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:33 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की गोल्फ गार्डेनिया सोसायटी में एक गैंगस्टर के आरोपी की दबंगई से परेशान एक महिला ने गैंगस्टर के खिलाफ थाना बीटा-2 में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीडि़त महिला का आरोप है कि गैंगस्टर ने अपनी दबंगई दिखाते हुए सोसायटी का अध्यक्ष बनवाया है जो उसके इशारे पर काम कर रहा है, तथा महिला के किरायेदार को परेशान कर रहा है।
दबंगई से चुनाव जितवा बनवाया अपना अध्यक्ष
गोल्फ गार्डेनिया सोसायटी अल्फा-2 में रहने वाली पत्नी राजेन्द्र मावी ने थाना बीटा-2 में शिकायत दर्ज करायी है कि पिछले 8 वर्षों से नवीन भाटी नामक व्यक्ति अपनी दबंगई दिखाते हुए जबरन सोसायटी का अध्यक्ष बना हुआ था। पुलिस ने इस पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया हुआ है तथा सोसायटी में नवीन भाटी के फ्लैटों को अवैध संपत्ति बताकर सील कर दिया गया है। इसके बावजूद नवीन भाटी सोसायटी में दबंगई दिखाता है। सरिता ने बताया कि जून -2023 में चुनाव कराए गए। इस चुनाव में भी नवीन भाटी ने अपने साथी अरूण भाटी को दबंगई से चुनाव जितवा दिया। उन्होंने बताया कि नवीन भाटी की दबंगई का विरोध करने पर अब उन्हें परेशान किया जा रहा है।
Greater Noida News :
किरायेदारों को सोसायटी के गेट में एंट्री नहीं करने देते
सोसायटी का अध्यक्ष बने अरूण भाटी उनके किरायेदारों व अन्य किरायेदारों को परेशान करते हैं। किरायेदारों को सोसायटी के गेट में एंट्री नहीं करने देते हैं। सरिता देवी ने बताया कि पिछले दिनों उनके किरायेदार को गार्ड ने अंदर नहीं आने दिया। जब उन्होंने इस संबंध में गार्ड से बात की तो वह शराब के नशे में था और गार्ड ने उनसे भी बदसलूकी की। इतना ही नहीं पीडि़ता ने बताया कि अरूण भाटी के साथ भी उसकी मां, पत्नी भी उन्हें अक्सर धमकियां देती हैं। Greater Noida News
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।