ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थााना सूरजपुर पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गैंगस्टर में निरुद्ध किए गए आरोपी शातिर बदमाश हैं और संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि महेंद्र उर्फ महुआ पुत्र ओमप्रकाश, अशोक पुत्र रामचंद्र व विजय पुत्र देवी सिंह निवासी जनपद हाथरस के खिलाफ गैंगस्टर एसपी की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का गैंग लीडर महेंद्र उर्फ महुआ है और यह संगठित गिरोह बनाकर लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे था। आरोपी संगठित होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध धन अर्जित कर रहे थे।
मुकदमा किया गया दर्ज
आरोपी इस कदर कुख्यात हैं कि कोई भी व्यक्ति इनके खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं होता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
शातिर लुटेरा गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी ने 15 दिन पहले अपने साथी के साथ मिलकर जेपी ग्रीन सोसाइटी के पास एक महिला से फोन लूटने की कोशिश की थी।
सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस गस्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक लुटेरा परी चौक की तरफ आने वाला है जिसके पास अवैध हथियार है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर बदमाश को दबोच लिया। तलाशी में इसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कपिल पुत्र पप्पू निवासी दनकौर बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी सोनू के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देता है। करीब 15 दिन पहले उसने जेपी ग्रीन सोसाइटी के पास एक महिला से फोन लूटने की कोशिश की थी। महिला उनसे भिड़ गई थी और खींचतान के दौरान मोटरसाइकिल गिर गई और उसका साथी सोनू मौके पर पकड़ा गया। जबकि वह फरार हो गया। इस घटना के बाद वह पुलिस से छुपने के लिए इधर-उधर भटक रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।