
Greater Noida (चेतना मंच)। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक ओयो होटल में ठहरी युवती का होटल स्टाफ द्वारा नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने होटल स्टाफ के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी पायल (काल्पनिक नाम) ने पुलिस की शिकायत बताएं कि वह पिछले 5 अगस्त से नॉलेज पार्क स्थित दी नेस्ट होटल में रह रही है। गत 27 अगस्त की दोपहर को वह होटल के बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान उसने होटल के स्टाफ को बाथरूम की खिड़की से मोबाइल के साथ झांकते हुए देखा। इस पर उसने शोर मचा दिया और मैनेजर को सूचना दी।
पायल के मुताबिक उसने जब मैनेजर से सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो उसने फुटेज दिखाने से साफ इनकार कर दिया। उसने जब इस मामले की पुलिस शिकायत करने की बात कही तो मैनेजर ने उक्त कर्मचारी को बुलाकर पूछताछ की जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने नहाते हुए उसकी वीडियो फिल्म बनाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
Read Also - Noida News : नोएडा के सेक्टर-123 में बनेगा इंटरनेशनल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्सग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जलपुरा गांव की लाखा कॉलोनी में रहने वाले युवक ने पड़ोस की किशोरी के साथ बलात्कार का प्रयास किया। आरोपियों ने किशोरी की वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल करने लगे। किशोरी के पिता की शिकायत पर थाना ईकोटेक 3 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जलपुरा गांव की लाखा कॉलोनी में रहने वाले फिरोज (काल्पनिक नाम) ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले नदीम ने 20 जून को उसकी 17 वर्षीय बेटी को अकेला देखकर पानी देने के बहाने अपने कमरे में बुला लिया। आरोपी ने कमरे में बंद कर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर बलात्कार करने का प्रयास किया। इस दौरान ने उसकी बेटी की वीडियो बना ली। किशोरी ने जब इस बात का विरोध किया तो नईम ने इंटरनेट पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के भय से किशोरी ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।
फिरोज का आरोप है कि गत 13 अगस्त की सुबह नईम उसकी बेटी का मुंह दबाकर जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। इस दौरान उसकी पत्नी ने घर में बेटी को न देखकर उसकी तलाश शुरू की उसने जब नईम के कमरे में झांक कर देखा तो वह उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस बात का विरोध करने पर नईम व उसके साले सादिक ने धमकी दी कि अगर इसकी शिकायत थाने में की गई तो वह किशोरी की फोटो और वीडियो इंटरनेट पर डालकर उसे बदनाम कर देंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। Greater Noida News