Greater Noida News : फन्दे से लटक कर छात्रा ने ले ली जान
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:50 PM
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बीटा- 2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती के आत्महत्या की खबर सामने आई है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।
पंखे से लटककर दो जान -
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर बिहार की रहने वाली कुमारी अनुपमा जिनकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है, अल्फा- 2 में एक किराए के मकान में अपनी एक बहन और दो भाइयों के साथ रहती थी। अपने किराए के कमरे में ही चुनरी का फंदा बना युवती ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। परिवारीजन ने जब उसे फंदे पर लटका देखा, तो फंदे से उतारकर उसे कैलाश अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के आत्महत्या का कारणों का पता नहीं लग पाया है
Greater Noida News-
मृतका अनुपमा एनआईटी कॉलेज नॉलेज पार्क में पीजीडीएम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पंचनामें की तैयारी की जा रही है।