Greater Noida News:गौरवशाली इतिहास है जाट समाज का: उदयभान सिंह
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:12 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:12 AM
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री उदय भान सिंह ने कहा है कि जाट समाज मात्र एक जाति नहीं है बल्कि एक ऐतिहासिक विचारधारा का प्रतीक है। जाट समाज का बेहद गौरवशाली इतिहास है। यह बात उन्होंने कल यहां श्योराण इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित जाट समाज ग्रेटर नोएडा के दीपावली मिलन समारोह में कही।
श्री सिंह इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि जाट मात्र एक जाति नहीं है। यह समाज एक ऐतिहासिक विचारधारा का प्रतीक है। इस समाज की यह खासियत है कि इस समाज के लोग हमेशा सच के साथ खड़े होते हैं और सच का ही साथ देते हैं।
इस समारोह का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध कवि एवं विचारक दिनेश रघुवंशी रहे। श्री रघुवंशी ने किसानों की समस्याओं, देश की सीमा पर पहरेदारी कर रहे सैनिकों की व्यथा से लेकर पारिवारिक रिश्तों तक पर काव्य पाठ किया। उनका काव्य पाठ पूरे एक घंटे तक चला। इस दौरान समारोह स्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजता रहा। उनकी रचनाओं से समारोह में मौजूद जनमानस भावविभोर होता रहा। समारोह में समाज की अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में समाज की अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में पैरा ओलंपिक में रजत पदक विजेता प्रवीण कुमार, अंतर्राष्ट्रीय कोच (अर्जुन अवॉर्डी) अंकुर धामा एवं भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली सुश्री मनु अत्री के नाम प्रमुख थे । दीपावली मिलन समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक धर्मराज सिंह ने की तथा संचालन जाट समाज ग्रेटर नोएडा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विनोद राठी एवं चेतना मंच के संपादक आर.पी.रघुवंशी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में सबसे पहले जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी उदयवीर सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। समाज के महासचिव एस.एस.सिद्धू ने समाज की भावी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर मुरादाबाद के अपर जिला जज सुनील कुमार, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक पी एस कलवानिया तथा रामअवतार पलसानिया की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय थी। सामाजिक कार्यकर्ता एवं गौतमबुद्घनगर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. संध्या तरार ने सारगर्भित कविता पाठ किया।
दीपावली मिलन समारोह में गवेन्दर सिंह तालान, योगेंद्र पंवार, आरबी सिंह, रामेश्वर चौधरी, भूपेंद्र सिंह चौधरी एडवोकेट, सुधीर लोर, जगबीर राठी, के के सिंह एडवोकेट, एनपी सिंह, अमरदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, जी एस चौहान, चतर सिंह तालान, एसएस सांगवान, मनोज चौधरी, सुशील सिरोही, दिनेश चौधरी, प्रवीण तेवतिया, पी.एस.चौधरी, अजीत सिंह चाहर, गजेंद्र सिंह अत्री, इंजीनियर रामपाल सिंह, सतीश गुलिया, एसएस रावत, इंजीनियर ओमवीर सिंह, चौधरी हरप्रसाद सिंह, कर्नल सुधीर चौधरी, सरदार गुरमद सिंह समेत बड़ी संख्या में जाट समाज के सदस्य व उनके परिवारजन मौजूद थे।
जाट समाज ग्रेटर नोएडा के कोषाध्यक्ष अमित राठी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। श्री राठी ने बताया कि जाट समाज समाज सेवा के विभिन्न कार्यों को और गति प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा।