Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में चेन लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आए दिन खबर आती है की चोरों ने महिला की चेन छिनी या मोबाइल। अब ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के पंचशील मार्केट का है। जहां दो बाइक सवार युवकों ने युवती के गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद दोनों बाइक की स्पीड बढ़ाकर फरार हो गए।
महिली की छिनी चेन
मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला की चेन छिनी है वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। युवती ने शोर मचाकर लोगों की मदद से चोर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन फरार हो गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है उन चोरों को पकड़ने की तलाश में जुट गई है। दरअसल इस मामले में जानकारी देते हुए ईकोटेक विलेज में रहने वाले वंदना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 14 अगस्त की सुबह घर से अपने ऑफिस के लिए निकली थी। वह पंचशील मार्केट के पास में रोड पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी।
हनुमान मंदिर की तरफ से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। उसने शोर मचाकर बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह फरार हो गए।थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।