
सार
यूपी के ग्रेटर नोएडा के पास बन रहे जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना पूरा होने वाला है। यदि आप भी एयरपोर्ट के पास घर बनाना चाहते हैं तो समझ लीजिए यह खबर आपके लिए ही है। हम विस्तार से बता रहे हैं कि आप ग्रेटर नोएडा के निकट जेवर एयरपोर्ट के पास अपना प्लाट खरीदकर घर कैसे बना सकते हैं।
विस्तार
Greater Noida News : आपको बता दें कि जेवर एयरपोर्ट ग्रेटर नोएडा के पास नवविकसित यमुना सिटी में बन रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) बसा रहा है। YEIDA ने एक अगस्त 2023 को एक विशेष योजना घोषित करने का फैसला किया है। इस योजना का नमा आवासीय भूखंड योजना रखा गया है।
इस योजना के तहत जेवर एयरपोर्ट के पास स्थापित YEIDA के सेक्टर 16 व सेक्टर 17 में भूखंडों (प्लाटों) की योजना घोषित की जाएगी। इस योजना के तहत 1159 प्लाट आवंटित किए जाएंगे। इतने बड़े पैमाने पर प्लाट आंवटन की योजना बड़े लंबे अर्से के बाद घोषित की जा रही है। यदि आप भी जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर बनाना चाहते हैं या आवासीय प्लाट में निवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिए गोल्डन चांस है।
यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण CEO डा. अरुणवीर सिंह ने चेतना मंच को बताया कि एक अगस्त को प्राधिकरण की तरफ से आवासीय योजना का प्रकाशन किया जाएगा। इस योजना के लिए आप बैंक अथवा प्राधिकरण कार्यालय से आवेदन फार्म खरीदकर 30 अगस्त तक जितने भी आवेदन फार्म जमा होंगे, उनकी स्कूटनी करके सितंबर माह में ड्रा कर दिया जाएगा। ड्रा में सफल होते ही आपको जेवर एयरपोर्ट की बगल में घर बनाने के लिए प्लाट मिल जाएगा।
YEIDA के CEO डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि आवासीय भूखंडों के साथ ही साथ एक अगस्त को ही कॉमर्शियल योजना भी घोषित की जाएगी। इस योजना में प्लाट, दुकान व क्योस्क शामिल रहेंगे। इस योजना के तहत कॉमर्शियल प्रोपर्टी लेने के लिए एक अगस्त से 30 अगस्त तक फार्म भरे जाएंगे तथा अक्टूबर के महीने में ड्रा के जरिए आंवटन किया जाएगा। Greater Noida News