खुशखबरी: प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा फसलों का मुआवजा, किसानों के साथ बैठक कर एसडीएम ने जताई सहमति
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
15 Oct 2023 01:05 AM
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित जीरो पॉइंट पर किसानों द्वारा तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। शनिवार को धरना स्थल से भारतीय किसान यूनियन के 31 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला सभागार में जिला प्रशासन के अधिकारियों से किसान मुद्दों को लेकर मैराथन बैठक की गई। बैठक के दौरान किसानों ने अधिकारियों के सामने यमुना एवं हिंडन नदी की बाढ़ से प्रभावित किसानों को फसलों का मुआवजा तथा जेवर एयरपोर्ट के विस्थापन से प्रभावित किसानों को प्रतिकर देने में हो रही अनियमितताएं आदि मांगें प्रमुख रूप से उठाई गईं। जिस पर एसडीएम द्वारा सहमति जताई गई। आज धरने की अध्यक्षता महेश ने किया एवं संचालन पवन नागर ढाक वाला ने की।
दोबारा सर्वे होने के बाद किसानों को मिलेगा फसल का मुआवजा
सुनील प्रधान ने बताया कि बाढ़ प्रभावित मुद्दे पर एसडीएम सदर का रिपोर्ट कार्ड बिल्कुल भी संतोष जनक नहीं रहा। इसके बारे में एसडीएम सदर ने अतिशीघ्र दोबारा सर्वे कराके किसानों को फसल का मुआवजा देने की बात कही। जेवर एयरपोर्ट के विस्थापित किसानों को प्रतिकर देने में हो रहीं अनियमितताओं पर एडीएमएलए बलराम सिंह ने कहा कि कल से ही उपरोक्त अनियमितताओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता दोपहर 2 बजे से होगी। भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। वार्ता में प्रशासन की ओर से बलराम सिंह एडीएमएलए, अभय कुमार सिंह एसडीएम जेवर, अंकित कुमार एसडीएम सदर, आलोक गुप्ता एसडीएम दादरी, शैलेंद्र सिंह ओएसडी यमुना प्राधिकरण, हिमांशु ओएसडी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तथा रामकृष्ण एसीपी पुलिस प्रशासन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से यह लोग रहे उपस्थित
आज धरना स्थल पर महिला सम्मेलन के रूप में कमलेश नागर, राजवती, विमला, निर्मला खटाना, मधु नागर, सोनिका, बबीता कसाना, कोमल, अंजलि, पूनम, माया, मारुति खटाना, कार्तिक खटाना, विमला नागर, शशि नागर, उषा नागर, वीरवती, अनीता नागर, बला नागर, सुनीता नागर, जगरेश नागर, मुंद्रेश नागर, पूजा, लज्जा देवी, ममता पंजाबन, कुसुम, ललित हरदेवी, गीता, विजेंद्र, सुंदर खटाना, सुनील प्रधान, सचिन यादव खोड़ा, संजू चौधरी मोरना, सचिन नागर, संजीव बैसोया मोरना, अमित भाटी सलारपुर, राहुल भाटी सलारपुर, कुलदीप कसाना हाजीपुर, अरुण बैसोया अगाहपुर, नीरज बैंसला नया बांस, अमन कसाना हाजीपुर, मोहित कसाना हाजीपुर, प्रदीप नागर बरोला, अमित यादव नोएडा, लाला यादव अपनी पूरी टीम के साथ राम यादव नोएडा आदि सैकड़ों महिला व किसान मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।