समस्याओं का शहर ग्रेटर नोएडा: सेक्टर पी 3 में गंदे पानी के इस्तेमाल करने को मजबूर हुए निवासी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 09:46 PM
ग्रेटर नोएडा: बाहर से आए निवेशकों की पहली पसंद बनने वाले ग्रेटर नोएडा शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। प्राधिकरण की लापरवाही के कारण निवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा 2 में नाले खुले पड़े हैं, ड्रेनों पर कवर नहीं है जो की हादसों को बुलावा दे रहे हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी3 में भी निवासी गंदे पानी और कम प्रेसर की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारी सड़क पर उतरकर कार्य करने को तैयार नहीं है।
खुले हुए नाले दे रहे हादसों को बुलावा
हरेंद्र भाटी ने बताया कि सेक्टर सिग्मा 2 एक रिहायसी सेक्टर है जिसमें ना ड्रेन सफाई की हुई है, ना ड्रेन पर कवर है, जगह-जगह नालियां टूटी पड़ी है, बड़े नाले भी खुले हुए पड़े हैं। जबकि ग्रेटर नोएडा शहर में हादसे होते रहते हैं उसके बावजूद भी लापरवाहियां बरती जा रही हैं। वर्क सर्किल 5 के मैनेजर राकेश बाबू व सहायक प्रबंधक भी इन सभी सेक्टरों को देख रहे हैं उसके बावजूद भी सेक्टरों का यह हाल है। ग्रेटर नोएडा शहर में कोई भी अधिकारी सड़क पर उतरकर कार्य करने को तैयार नहीं है।
रितु माहेश्वरी का ट्रांसफर होने से बदतर हो रही शहर की सूरत
उन्होंने बताया सेक्टर में जगह जगह रेत, डस्ट, मिट्टी के ढेर पड़े हुए हैं जिसकी वजह से घरों में धूल जा रही है वायु प्रदूषण बहुत ज़्यादा बढ़ रहा है। सीईओ रीतू माहेश्वरी जी के समय पर सभी अपने कार्य क्षेत्र में घूमते रहते थे जब से उनका ट्रांसफर हुआ है तब से अधिकारी ऑफिस से बाहर निकालने को तैयार नहीं है।
गंदे पानी को काम में इस्तेमाल कर रहे निवासी
सेक्टर पी3 के अध्यक्ष आदित्य भाटी एडवोकेट ने बताया कि सेक्टर पी 3 में पानी की सप्लाई के समय में कमी, प्रेशर व गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। निवासी गंदे पानी को इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं। मामले की शिकायत के बाद कुछ कर्मचारी आते हैं और ठीक कर कर चले जाते हैं लेकिन उसके बावजूद भी कुछ समय पश्चात दोबारा से उन्ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।