ग्रेटर नोएडा के क्षेत्र में चला बाबा का बुलडोज़र, मुक्त कराईं 25 करोड़ की ज़मीन
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
20 Aug 2025 07:42 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर में बुधवार को बाबा का बुलडोजर ख़ूब चला। उत्तर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को बाबा का बुलडोज़र चलना कहा जाता है । बुधवार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बीसरख गाँव के पास डूब क्षेत्र में बाबा का बुलडोजर चलाकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 25, हज़ार वर्गमीटर से अधिक ज़मीन को अवैध क़ब्ज़े से मुक्त कराया । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा जिस ज़मीन पर बाबा का बुलडोज़र चलाया गया उस ज़मीन की क़ीमत 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है । ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बाबा का बुलडोजर चलने की कार्रवाई की प्रक्रिया लगातार जारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
ग्रेटर नोएडा में इस प्रकार चला बाबा का बुलडोजर
बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रवक्ता ने एक प्रेस नोट जारी किया है ।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रेस नोट में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चलाए गए बाबा के बुलडोज़र अभियान की जानकारी दी गई है ।प्रेस नोट में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार एन जी ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण ने बिसरख के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को बुल्डोजर चलाया। प्राधिकरण ने करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। कालोनाइजर डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने की नागरिकों से खास अपील
ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने अतिक्रमण करने वाले को चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने लोगों से भी अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव के डूब क्षेत्र (खसरा संख्या-112 व 113) की लगभग 25 हजार वर्ग मीटर जमीन पर कालोनाइजर अवैध कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। यह जमीन प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। बुधवार को जीएम एके सिंह सहित ओएसडी रामनयन सिंह, वर्क सर्किल तीन के प्रभारी राजेश निम और नागेंद्र सिंह, प्रबंधक रोहित गुप्ता, पुलिस-प्रशासन और पीएसी की मौजूदगी में बुधवार को इन खसरा नंबरों की जमीन पर हुए अतिक्रमण को ढहा दिया। प्राधिकरण की तरफ से तीन जेसीबी और दो डंफर का इस्तेमाल कर अवैध निर्माण को तोड़ दिया। यह कार्रवाई लगभग दो घंटे चली। Greater Noida News