विज्ञापन

Greater Noida News :ग्रेटर नोएडा शहर में आए दिन नई समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। ग्रेटर नोएडा शहर अब समस्याओं का शहर बन चुका है। इसका उदाहरण ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा दो में देखने को मिला है। जहां लोग पानी बचाने के लिए अनेकों अभियान चला रहे हैं वहीं ग्रेटर नोएडा के सिग्मा दो में पानी की पाइप लाइन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रेटर नोएडा शहर में पानी की बर्बादी अब आम समस्या बन चुकी है। आए दिन प्राधिकरण द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन कहीं ना कहीं से लीकेज हो जाती है या फिर फट जाती है। जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद होता है।
ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर सिग्मा दो के पास पानी की पाइप लाइन लीकेज हो गई है। जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। पानी की पाइप लाइन फटने से चारों तरफ पानी फैला हुआ है जिससे लोगों को आने जाने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को भीगने से बचने के लिए अन्य रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। प्राधिकरण द्वारा हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन वह असफल होते नजर आ रहे हैं।
जब इस बारे में निवासियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें आए दिन ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता रहता है। एक तरफ बढ़ती गर्मी के कारण पानी घर की टंकियों तक नहीं पहुंच पा रहा है वही सड़कों पर पानी ऐसे ही बह रहा है। निवासियों के पास अभी गंगाजल तो नहीं पहुंच पाया है लेकिन प्राधिकरण द्वारा गंगाजल के लिए बिछाई गई पाइप लाइन से आए दिन नई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पाइपलाइन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद होता है। जो एक जगह इकट्ठा हो जाता है। जिससे मच्छर, मक्खी और अन्य कीट पतंगों का जन्म होने लगता है जो बीमारी को बढ़ावा देते हैं। Greater Noida News
विज्ञापन