ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन : पांच बदमाशों पर लगाया गैंगस्टर
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:30 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:30 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने पांच शातिर बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किए गए बदमाश संगठित गिरोह बनाकर हत्या, लूट, चोरी जैसी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
थाना प्रभारी ने क्या बताया?
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि देवेंद्र उर्फ देवन शर्मा, मुकेश उर्फ मुक्के, सतपाल, धर्मेंद्र यादव व संतोष के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इन लोगों ने एक संगठित गैंग बना रखा है और अपने भौतिक आर्थिक लाभ के लिए यह लूट, चोरी, हत्या जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। इस गिरोह का सरगना देवेंद्र उर्फ देवन शर्मा है।
पांच बदमाशों पर गैंगस्टर कार्रवाई
आगे थाना प्रभारी ने बताया कि, आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा समेत नोएडा से भी आए दिन लूटपाट और हत्या के मामले सामने आते रहते हैं।