Greater Noida News : 26 अगस्त से "ग्रेटर नोएडा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल" की धूम,हिंदी सिनेमा की चर्चित हस्तियां होंगी शामिल
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:46 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में जल्द ही लघु फिल्मोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय में यूथ फॉर नेशन और प्रेरणा शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधन में किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 26 से 27 अगस्त 2023 तक संचालित होगा। जिसमें देशभर से लगभग 60 फिल्मों को दिखाया जायेगा। शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएगी। कार्यक्रम के आखिरी दिन सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा।
जुड़े हुए हैं समाज और सिनेमा
Greater Noida News In Hindi : भारतीय चित्र साधना के संस्थापक सदस्य और ग्रेटर नोएडा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के मार्गदर्शक अरुण अरोड़ा ने बताया कि सिनेमा और समाज के दूसरे से जुड़े हुये हैं। हमरी संस्कृति और सभ्यता के प्रचार-प्रसार के लिए फिल्मे सशक्त माध्यम हैं। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय फिल्म महोत्सव में हिंदी सिनेमा एवं क्षेत्रीय सिनेमा की चर्चित हस्तियाँ शामिल हो रही हैं। जिनमें मनोज तिवारी, गजेंद्र चौहान, सुप्रिया रैना शुक्ला, आकाश आदित्य लामा, नीतू कुमार, विष्णु शर्मा, क्षमा त्रिपाठी प्रमुख हैं। इसके अलावा सिनेमा और समाज से जुड़ी कई अन्य नामचीन हस्तियाँ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।
200 फिल्मों में से 60 फिल्में की गई चयनित
Hindi Film News : उन्होने बताया कि इस महोत्सव में आज़ादी का अमृत महोसत्व, महिला सशक्तिकरण, भविष्य का भारत , सामाजिक सद्भाव, हमारी संस्कृति -हमारी विरासत, धर्म और अध्यात्म, पर्यावरण जैसे विभिन्न विषयों पर बनी लगभग 200 फिल्में नामांकित हुई हैं। जिनमें लगभग 60 फिल्में स्क्रीनिंग के लिए चयनित की गयी हैं। महोत्सव में विभिन्न फिल्मों के साथ ही साथ कलात्मक तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी। फिल्म फेस्टिवल में दादा साहेब फाल्के को समर्पित एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
ऊर्जावान फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन
इसके अलावा महोत्सव में सिनेमा से जुड़े विशेषज्ञ पटकथा लेखन एवं फिल्म निर्माण, सिनेमा, तकनीक और निर्देशन पर विशेष व्याख्यान भी देंगे। जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों व प्रतिभागियों को होने वाला है। कार्यक्रम के दौरान स्क्रीनिंग में प्रस्तुत सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होने बताया कि प्रथम पुरस्कार 11 हज़ार, द्वितीय 5 हज़ार एक सौ और तृतीय पुरस्कार 2 हज़ार एक सौ रुपए हैं । उन्होने ने बताया कि इस फिल्म महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य नए तथा ऊर्जावान फिल्म निर्माताओं को निखारना और उनके प्रयासों को अवसर एवं सही मंच प्रदान करना है। इसके साथ ही साथ लोकल फॉर वोकल के जरिये विद्यार्थियों की रचनात्मक और कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान मुख्य रूप से फिल्मोत्सव की आयोजन समिति में अध्यक्ष सुनील कुमार त्यागी, संयोजक श्री सुभाष तिवारी, सह- संयोजक प्रोफ़ेसर ए. राम पांडेय तथा मनीष तिवारी सदस्य संचालन समिति मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।