Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के छात्र मनीष को मिला बेस्ट स्टूडेंट अचीवर नेशनल अवार्ड
Greater Noida student Manish gets Best Student Achiever National Award
भारत
चेतना मंच
28 Sep 2022 09:03 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी को बेस्ट स्टूडेंट अचीवर नेशनल अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है। वह सुल्तानपुर निवासी शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी के पुत्र हैं और वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा में स्कूल फॉर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कॉलेज में कोर्स ऑफ एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहे हैं।
Greater Noida News :
मनीष कुमार त्रिपाठी को बेस्ट स्टूडेंट अचीवर का नेशनल अवार्ड आईआरडीपी (इनोवेटिव रिसर्च डेवलपर्स एंड पब्लिशर्स) ग्रुप ऑफ जनरल्स, चेन्नई की तरफ से 25 सितंबर 2022 को दिया गया। आईआरडीपी (इनोवेटिव रिसर्च डेवलपर्स एंड पब्लिशर्स) ग्रुप ऑफ जनरल्स, चेन्नई की तरफ से हर साल शोधकर्ताओं, सहायक प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों, प्रोफेसरों और स्टूडेंट सहित विभिन्न कैटेगरीज में पुरस्कारों के लिए दुनियाभर से हर साल 50 प्रोफेशनल्स का चयन किया जाता है। इस साल भी आईआरडीपी की तरफ से 50 प्रोफेशनल्स का चयन किया गया। इसमें बेस्ट स्टूडेंट अचीवर नेशनल अवार्ड 2022 की कैटेगरी लिए मनीष कुमार त्रिपाठी का चयन किया गया।
Greater Noida News :
बेस्ट स्टूडेंट अचीवर अवार्ड हर साल शिक्षा या किसी भी अन्य सह-पाठ्यचर्या या पाठ्येत्तर गतिविधियों में किसी भी स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए स्टूडेंट को दिया जाता है। उन्हें यह अवार्ड रिसर्च और पब्लिकेशन की दिशा में उनके उल्लेखनीय कार्य और करिकुलर एंड को-करिकुलर एक्टिविटीज में विशेष उपलब्धि के लिए दिया गया है। उन्होंने बेसिक एरोडायनॉमिक्स से संबंधित विषय पर रिसर्च किया और उससे जुड़े हुए प्रोजेक्ट का इनोवेशन किया। उनका यह रिसर्च और इनोवेशन एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग से जुड़े स्टूडेंट्स व एविएशन से जुड़े लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा।
बतौर स्टूडेंट साइंटिस्ट मनीष कुमार त्रिपाठी को रिसर्च की दिशा में पहले भी साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड 2021 और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इनोवेशन अवार्ड 2022 से उनके सराहनीय कार्य के लिए इसरो साइंटिस्ट द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और परिवार के लोग बेहद खुश हैं।