ग्रेटर नोएडा जरा सी बात पर गुंडे बने तीन लोग, युवक पर बरसाएं लाल घूंसे
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:23 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो गाड़ी आपस में टकराने के बाद भारी बवाल खड़ा हो गया। दरअसल सड़क पर हुई मामूली टक्कर से विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना को देख आस-पास के लोग देखकर हैरान हो गए।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक युवक को जमीन पर गिराकर 4 लोग बेरहमी से पीट रहे है। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक को हमलावरों से बचाया।
[video width="478" height="850" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/zmsT_SsrC1Mp3tvS.mp4"][/video]
पुलिस ने लिया एक्शन
इस मामले की जानकारी मिलते ही बीटा-2 थाना पुलिस ने तुंरत एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई कर दी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने झगड़े में शामिल 3 युवकों को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी सीज कर दिया। जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके उपर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।