
Greater Noida News: बाहर से आए निवेशकों की पहली पसंद बनने वाला ग्रेटर नोएडा शहर पूरी तरह से समस्याओं का शहर बन चुका है। अधिकारियों द्वारा किए गए सभी दावे फेल हो रहे हैं। ग्रेटर नोएडा शहर में समस्याओं का भंडार लगा हुआ है। सड़कों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है तो कहीं सड़कें टूटी पड़ी है। सेक्टरों में रह रहे निवासी गंदे पानी की सप्लाई से परेशान हैं। समस्याओं की शिकायत करने पर भी अधिकारियों द्वारा समाधान नहीं किया जाता है। कुछ का समाधान हो भी जाए तो वह कुछ समय बाद दोबारा उसी हालत में देखने को मिलता है। शहर की समस्याएं अधिकारियों की पोल खोल रही है लाखों के टेंडर जारी होने के बावजूद आखिर स्थाई समाधान क्यों नहीं हो रहे।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में सप्लाई का पानी बहुत ज़्यादा रेत व गद्दा पानी आ रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा इस पर समय से ध्यान नहीं दिया जाता है। निवासी गंदे पानी को इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं। गंद्दे पानी को पीने से तरह तरह की बीमारियाँ फेल सकती है। सेक्टरों में लगातार गंदे पानी की समस्या आ रही है।
सेक्टर बीटा वन मे प्राधिकरण द्वारा कूड़ेदान लगवाए गए थे। जो सफाई कर्मियों द्वारा आवारा पशुओं ने उखाड़ कर तोड़ डाले जिससे उन्हें कूड़ेदान में से कचरा ना निकालना पड़ेगा। जोकि प्राधिकरण की सफ़ाई व्यवस्था को दर्शाता है। प्राधिकरण द्वारा कूड़ेदान पहले लगवाए गये और मात्र तीन महीनों मे उखडवा दिये गये। यह एक तरह से सरकारी पैसे की लूट है। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ व ऐसीईओ को भी उक्त सथिती से अवगत कराया जा रहा है। कूड़े की गाड़ी प्रतिदिन नही आती है कभी आती है तो कोई समय निर्धारित नही है।
ग्रेटर नोएडा एक्टिव सिटीजन टीम के हरेंद्र भाटी ने बताया कि सेक्टर बीटा 1 की सर्विस रोड गेट नंबर 2 से गेट नंबर 3 की सभी लाइटें बंद है एवं ब्लॉक ए, बी, सी, डी, ई में भी बहुत लाइट काफी समय से बंद है। लगातार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर, मैनेजर एवं ठेकेदार को अवगत कराते रहे हैं। उसके बावजूद भी प्राधिकरण के अधिकारी सेक्टर की लाइटों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे है। आपको अवगत कराना चाहते हैं कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मैं कार्यरत प्रॉपर्टी के महाप्रबंधक के मकान के सामने की भी लाइट बंद है कितना दुर्भाग्य है कि स्वयं अधिकारियों के घर के बाहर की लाइट भी नहीं जल रही है।
निवेशकों की पहली पसंद बनने वाले ग्रेटर नोएडा शहर की सड़कों का बुरा हाल है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है कहीं नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है तो कहीं कई कई फीट गहरे गड्ढे हुए पड़े हैं। 2 माह पहले अधिकारियों द्वारा विकास के जो दावे किए जा रहे थे, सूरजपुर की सड़कों द्वारा उनकी पोल खोल दी गई है। सूरजपुर की गई मुख्य सड़कों का हाल बेहाल है। टूटी सड़क के कारण सूरजपुर दादरी रोड पर जाम लगा रहता है। Greater Noida News