
Greater Noida CEO launches cleanliness drive[/caption]
डाटा सेंटर व गंगाजल के मास्टर जलाशय का लिया जायजा
प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने एसीईओ प्रेरणा शर्मा व आनंद वर्धन के साथ गंगाजल प्रोजेक्ट शुरू कराने के मद्देनजर जैतपुर स्थित मास्टर जलाशय का जायजा लिया। उन्होंने इस जलाशय से लेकर निवासियों के घरों तक गंगाजल पहुंचाने के लिए लाइनों का परीक्षण व अन्य तैयारी पूरा कर लेने के निर्देश दिए, ताकि हरिद्वार से गंगनहर के जरिए देहरा तक और वहां से ग्रेटर नोएडा तक पानी आने के तत्काल बाद शोधन प्रक्रिया को पूरी कर घरों तक गंगाजल पहुंचाया जा सके। 85 क्यूसेक गंगाजल परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शीघ्र ही इसका शुभारंभ भी कर सकते हैं। सीईओ ने नॉलेज पार्क फाइव में बन रहे देश के सबसे बड़े डाटा सेंटर (योट्टा डाटा सेंटर) का भी जायजा लिया। यह डाटा सेंटर भी शीघ्र शुरू होने जा रहा है। इसके बाद नोएडा-ग्रेनो वेस्ट को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाले 130 मीटर रोड का भी निरीक्षण किया।