Greater Noida News : बच्चों के आइडिया को मिले पंख, फिल्म सिटी से होगी ग्रेटर नोएडा की अलग पहचान: मनोज तिवारी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:16 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में चल रहे शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का समापन हो चुका है। इस दौरान सिनेमा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया, एवं मास्टर क्लासेस प्रदान की गई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनोज तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कहां की फिल्म सिटी बनने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और यहाँ का डंका पूरी दुनिया में बजेगा। शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम के आखिरी दिन सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्मों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया स्कूल के प्रो. आज्ञाराम पांडेय ने किया।
समाज का दर्पण होता है सिनेमा
Greater Noida Latest News : उन्होंने कहा कि शार्ट फिल्मों का अलग महत्व है। शार्ट फ़िल्में समनांतर सिनेमा से काम नहीं है। फिल्म फेस्टिवल जैसे आयोजन हमें अपने आइडिया को पंख देने के लिए उचित मंच प्रदान करता है। मनोज तिवारी उभरते फिल्मकारों के समक्ष अपनी मास्टर क्लास में हर एक पहलू पर मुखरता से बात रखी और कहा कि सिनेमा हमारे समाज का दर्पण होता है इसलिए हमे सिनेमा में ऐसी फिल्मों पर जोर देना चाहिए जो समाज को रास्ता बताने का कार्य करती हों । उन्होंने छात्रों से बातचीत में कहा कि सिनेमा की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि डायरेक्ट को म्यूजिक सेंस होना बहुत आवश्यक है, जब तक म्यूजिक सेंस नहीं होगा वह व्यर्थ ही जायेगा इसलिए इसपर काम होना चाहिए ताकि सिनेमा में म्यूजिक का जो अछूतापन है वह ठीक हो सके। उन्होंने ने कहा कि अपनी भाषा , मिट्टी व परंपरा की साझ रखते हुए आगे बढ़ा जा सकता है।
Greater Noida News
फिल्म सिटी बनने से लोगों को मिलेगा रोजगार
Film city News : उन्होंने ने घोषणा कि जिनकी फ़िल्में पुरस्कृत हुयी हैं , उन्हें हम अलग से मौका देंगे। जिससे की उनकी सोच और क्षमता को बढ़ाया जा सके। उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा पर विशेष ध्यान देने पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने ने कहा की ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी से कईओं को रोज़गार मिलेगा और यह दुनिया के नक़्शे पर चमगा। उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा की फिल्मों पर विशेष महत्व देने की बात कही। छात्रों के आग्रह पर उन्होंने जिआ हो बिहार के लाला जिआ तू हज़ार साला..... गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर लिया। उन्होंने कहा कि अपने संघर्ष को हमेशा याद रखना चाहिए।
अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला ने विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला
Greater Noida News : चर्तित अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक दौर की चुनौतियों के साथ किस तरह आत्म सम्मान को बनाए रखते हुए लोगों के साथ संवाद स्थापित करना चाहिए, जिससे आपका एक अलग चार्म दिखे। मास्टर क्लास का मुख्य विषय स्क्रिप्ट राइटिंग पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि हमे पहले विषय के बारे में गहन अध्ययन और चिंतन कर लेना चाहिए ताकि आपके द्वारा की गई स्क्रिप्टिंग समाज में एक संदेश देने में सफ़ल हो सकें। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक सहित सिनेमा प्रेमी तथा छात्र छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे।
Jawan Update : शाहरुख की फिल्म जवान ने रचा इतिहास, रिलीज से पहले मचाया धमालदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।