ग्रेनो का मंझावली पुल : अब चार लेन की बनेगी सड़क, बजट जारी
भारत
चेतना मंच
07 Aug 2025 07:16 PM
ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने वाले मंझावली पुल की एप्रोच सड़क का निर्माण एक कदम आगे बढ़ गया है। शासन ने बजट को स्वीकृति दे दी है। 65.50 करोड़ से 4.9 किमी लंबी चार लेन की सड़क का निर्माण होगा। अभी 4.9 में से 3.2 किमी सड़क बनी है लेकिन 2 लेन की है। Greater Noida News :
जमीन खरीदने के साथ टेंडर प्रक्रिया भी चल रही
पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए जमीन खरीदने के साथ टेंडर प्रक्रिया भी चल रही है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच मंझावली गांव के पास यमुना नदी पर पुल बनाया गया है ताकि दोनों शहरों के लोगों को नया रास्ता मिल सके लेकिन मुआवजा दर पर किसानों के साथ विवाद के कारण ग्रेटर नोएडा में 10 वर्ष पुल को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण रुका रहा। जनवरी में किसानों की सहमति पर 3,720 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा तय किया गया। Greater Noida News :
50 प्रतिशत जमीन हुई है स्वीकृत
शासन से बजट जारी होने के बाद मुरसदपुर, अफजलपुर, जगनपुर और अट्टा गुजरान गांव की कुल 68,000 वर्ग मीटर जमीन अधिगृहीत करने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह अभी 50 प्रतिशत ही पूरी हुई है। 40 किसानों से जमीन ली जानी है। अब शासन ने ग्रेटर नोएडा में बनने वाली पुल की एप्रोच रोड की स्वीकृति दे दी हैं। पीडब्ल्यूडी को सड़क बनाने की जिम्मेदारी दी थी। Greater Noida News :नोएडा प्राधिकरण पहुंची सीबीआई, बिल्डर साइट का किया निरीक्षण