Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में हुई अजब गजब ठगी, सैनिकों की कैंटीन चलाने वाले को नकली सोना देकर ठगा
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:38 AM
Greater Noida News: दादरी स्थित ग्रेटर नोएडा एनटीपीसी में सैनिक कैंटीन स्टोर के संचालक को जालसाजों ने खुदाई में मिले सोने के सिक्कों को सस्ते में बेचने का लालच देकर लाखों रुपए ठग लिए। ठग के साथ एक महिला भी घटना में शामिल थी।
Greater Noida News
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा एनटीपीसी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी टी गेट पर सैनिक कैंटीन स्टोर के नाम से दुकान है। 12 अगस्त के शाम को एक व्यक्ति उनके स्टोर पर पहुंचा और उनसे कुछ सामान खरीदा। इस दौरान उसने बताया कि वह जेसीबी चालक है। सहारनपुर में खुदाई के दौरान उसे सोने के जेवरात मिले हैं।
बेटी की शादी का था प्लान
Greater Noida News: उसे अपनी दो बेटियों की शादी करनी है और उसके पास पैसे नहीं है। उसने बताया कि खुदाई में मिले जेवरात को वह उसे 10 लाख रुपए में बेच देगा। विश्वास जमाने के लिए उक्त व्यक्ति ने उसे दो सिक्के दिए। धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक उसने जब सिक्कों की जांच कराई तो वह सोने निकले। गत 18 अगस्त को उक्त व्यक्ति ने उसे फोन कर एनटीपीसी रोड पर बुलाया इस दौरान उसके साथ एक महिला भी थी। महिला को अपनी बहन बताते हुए उसे थैली में रखें जेवरात दिखाएं।
मामले की जांच पड़ताल जारी
Greater Noida News: इस पर उसने उसे जेवरात के बदले 5 लाख रुपए दे दिए। धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने कहा कि लड़कियों की शादी होने के बाद वह उनके पैसे लौटा कर इन जेवरातों को वापस ले लेगा। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। शक होने पर जब उन्होंने उक्त जेवरात को चेक कराया तो वह तांबे के निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात महिला पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की।
Greater Noida News Today: प्लाटिंग की जमीन दिखाने ले गए युवक को मारपीट कर अधमरा कियाग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।