Greater Noida News: गर्मी में घर का दरवाजा खोल कर सोना पड़ा भारी, घर में हुई चोरी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:21 PM
Greater Noida News: (चेतना मंच) बिजली जाने पर घर का दरवाजा खोल कर सोना एक दंपति को खासा महंगा पड़ा। घर का दरवाजा खुला देखकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 35 हजार रूपए, जेवरात,3 मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
Greater Noida News Hindi News
35 हजार रुपए के साथ तीन मोबाइल फोन और चांदी के जेवर भी गायब
Greater Noida News: सेक्टर-37 निवासी एसडी जयप्रकाश ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि गत 17 अगस्त की रात्रि को बिजली न आने के कारण उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा बंद नहीं किया। सभी परिजन दरवाजा खोलकर सो गए सुबह जब सोकर उठे तो उन्हें घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। उनके घर से 35000 रुपए, तीन मोबाइल फोन, चांदी की पाजेब, हाथ फूल व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करने को कहा।