Greater Noida News : सेक्टर डेल्टा टू में जगह-जगह लगे मलबे के ढेर ,सफाई के लिए जोड़ने पड़ रहे हाथ
Greater Noida News :
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
19 Apr 2023 07:58 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर उद्यमियों के लिए पहली पसंद बना हुआ है। परंतु यहां अलग-अलग सेक्टरों में गंदगी और मलबे का भंडार लगा हुआ है। ठेकेदार अपनी मर्जी से कार्य करते हैं। निवासियों के बार-बार शिकायत करने पर भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ऐसी ही समस्या ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा टू में देखने को मिली हैं। जहां मलबे के जगह जगह ढेर लगे हुए हैं लेकिन इन्हें हटाने वाला कोई नहीं है। निवासी सेक्टर में सफाई को लेकर मांग कर रहे हैं।
सेक्टर डेल्टा टू का गाँवो से भी बुरा हाल
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा 2 में जगह जगह मलबे के ढेर लगे हुए है। जिससे पूरे दिन सेक्टर में धूल उड़ती रहती हैं। कभी-कभी उड़ती धूल की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो जाता है। निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने पर भी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है। इस समय सेक्टर डेल्टा टू का गांवों से भी बुरा हाल है।
जगह-जगह लगे हुए हैं मलबे के ढेर
Greater Noida News : सेक्टर डेल्टा टू के आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष मनीष भाटी ने बताया कि सेक्टर में जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हुए हैं। इनकी सफाई कराने के लिए अधिकारी और ठेकेदारों से बार-बार हाथ जोड़कर विनती करनी पड़ती हैं। लेकिन उसके बावजूद भी निस्तारण नहीं हो पाता है। प्राधिकरण की तरफ से दिए गए शेड्यूल के हिसाब से समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता है। सेक्टर में पड़े मलबे की शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन वह बहाने बनाकर टाल देते हैं।
अमन भाटी