
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जेवर कस्बे में श्री दाऊजी मंदिर जेवर पर गुरुवार को विधि विधान के साथ वर्षों से चला आ रहा लक्खी मेला प्रारंभ हो गया। मेले के प्रथम दिन पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट व रात्रि को रागनी कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की तादाद में दर्शकों ने श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर भव्य रोशनी व मेले में खेल तमाशों का आनंद लिया।
श्री दाऊजी मन्दिर प्रबंध समिति जेवर के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने बताया की बल्देव छट मेला के प्रथम दिन सुबह मंत्रोच्चारण व ध्वजारोहण के बाद लक्खी मेला प्रारंभ हो गया। मेले में दोपहर को कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया, जिसमें दूरदराज से आई दर्जनों कबड्डी की टीमों ने भाग लिया।
कबड्डी का फाइनल रविवार को होगा, जिसमें विजेता टीम को 61 हजार रुपए नगद व एक ट्राफी, उपविजेता टीम को 41 हजार रुपए नगद व एक ट्राफी देकर आयोजक डॉ. चिराग अग्रवाल, गौतम छौंकर व कुशल पाल सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
Greater Noida News : सोमवार को बाल दंगल होगा, जिसमें विजेता पहलवान को 21 हजार रुपए नगद व एक रेशमी शॉल प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मंगलवार को कुश्ती दंगल होगा, जिसमें आयोजक भाजपा नेता सरदीप नागर द्वारा विजेता पहलवान को 51 हजार रुपए नगद व एक रेशमी शॉल प्रदान किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह मौजूद रहेंगे।
बुधवार को विशाल दंगल होगा, जिसमें आयोजक विक्रम सिंह जाखड़ द्वारा प्रथम विजेता पहलवान को एक लाख रुपए नगद व एक रेशमी शॉल प्रदान किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा के अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमएलसी श्री चंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी,भाजपा नेता योगेंद्र छौंकर व संजय सिंह मौजूद रहेंगे।
मेला में रोजाना भव्य रोशनी के साथ खेल तमाशों के अलावा रात्रि को रागनी कंपीटिशन होगा तथा उसके बाद रविवार को नाट्य प्रदर्शन मथुरा के कलाकारों द्वारा दर्शाया जाएगा, जो मेले के समापन तक चलेगा। मेले के समापन के अवसर पर सुन्दर-सुन्दर झांकियां व महाकाली की शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली जाएगी।
श्री दाऊजी मन्दिर पर लगने वाले लक्खी मेले को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह चौहान ने जेवर चौकी इंचार्ज अनु प्रताप सिंह को मेला कोतवाली का इंचार्ज बनाया है। बता दें कि दनकौर में लगने वाले द्रोणाचार्य मेला के बाद जिले का सबसे बड़ा लक्खी मेला है, जहां दिन रात हजारों की तादाद में महिला पुरुष जेवर क्षेत्र के अलावा दुरदराज से मेला व श्री दाऊजी महाराज के दर्शन करने के लिए आते हैं।
New Delhi : “नारी शक्ति को वंदन”,महिलाओं का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है : मोदी
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।