Greater Noida News ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा ग्रेटर नोएडा में लोगों ने अपने जीवनभर की पूंजी लगाकर घरों फ्लैटों की बुकिंग करवा रखी है। मगर दुर्भाग्य है कि कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें उसका पजेशन नहीं दिया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों लोग घर मिलने का इंतज़ार कई वर्ष से कर रहे हैं। सब्र का बांध टूटने के बाद रजिस्ट्री और घरों के पज़ेशन की मांग को लेकर घर ख़रीदारों ने एक बार फिर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार से जल्द उनके घर दिलाने की मांग की। हजारों लोगों को घर मिलने का इंतज़ार कई वर्षों से है।
खरीदारों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया
एक बार फिर रविवार को 42वें हफ़्ते घर ख़रीदारों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में घर खरीदार एक मूर्ति पर जमा हुए और सरकार से रजिस्ट्री जल्द शुरू करवाने और रुके प्रोजेक्ट के काम शुरू करने की मांग की। नेफ़ोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा है कि अगर हमारी मांगों की इसी तरह अनदेखी की गई तो मजबूरी में अथॉरिटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार सरकार के सामने हम अपनी बात रखते आ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने निराश हैं। आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे योगेश देवगन, राजकुमार, समीर भारद्वाज, संजय साह, रोहित मिश्रा, रंजना भारद्वाज, अनुपमा मिश्रा, शशि रंजन कुमार, अनिल रात्रा, विभूति चौरसिया का कहना है कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से हर रविवार को तब तक जारी रहेगा जब तक घरों की रजिस्ट्री और पज़ेशन शुरू नहीं हो जाते। इससे पहले सरकार ने ही कहा था कि अमिताभ कांत कमेटी की सिफ़ारिशों पर अमल करेंगे। अब रिपोर्ट आने के बाद क्यों देरी की जा रही है।
Greater Noida News
मुद्दे को लटका रही सरकार, करेंगे प्रदर्शन
लोगों को इंतजार करते हुए इतना समय हो गया कि वे आंदोलन को मजबूर हो गए हैं। आंदोलन में सुधांशु किशोर, ज्योति जायसवाल, विकास जोशी, महेश, दिनेश, दिनकर पांडे, बिपिन प्रसाद, गंगेश कुमार, दीपक भटनागर, डॉ सुहैल ख़ान, शशि भूषण, पुरुषोत्तम, आशुतोष,मनीष, राकेश कुमार झा सहित कई घर ख़रीदारों का कहना है कि सरकार इस मुद्दे को इतने समय से क्यों लटका रही है? सरकार को समस्या पता, समाधान के लिए हमने तमाम उपाय भी सामने रखें, फिर भी कुछ होता नहीं दिख रहा है। ये भी कहना है कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के दफ़्तर पर भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन करने ज़रूर जाएंगे। विरोध प्रदर्शन में इको विलेज 1, इको विलेज 2, इको विलेज 3, आरसिटी रेजिंसी पार्क, अजनारा होम्स, कासा ग्रीन्स वन, ऐपेक्स गोल्फ एवेन्यू, एक्वा गार्डन, संस्कृति, यूनिटेक यनिवर्ल्ड सहित कई प्रोजेक्ट के घर ख़रीदार शामिल हुए।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।