Greater Noida News : दुविधा में होम बायर्स, प्राधिकरण और बिल्डर की मिलीभगत से नहीं हो रही रजिस्ट्री
Greater Noida Home Buyers News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:17 AM
Greater Noida News : ग्रेनो वेस्ट में एक मूर्ति गोल चक्कर पर फ्लैट बायर्स द्वारा लगातार हर रविवार को धरना प्रदर्शन किया जाता है। आज 37वें हफ्ते भी फ्लैट बायर्स द्वारा रजिस्ट्री और पज़ेशन की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पिछले कई सालों से बायर्स आशियाना व मालिकाना हक दिलाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। होम बायर्स का कहना है कि प्राधिकरण और बिल्डर मिले हुए हैं।
हर रविवार किया जाता है घर खरीददारों द्वारा प्रदर्शन
Greater Noida Latest News : ग्रेटर नोएडा की अलग-अलग सोसाइटियों के निवासियों द्वारा हर रविवार की तरह इस हफ़्ते भी घर ख़रीदारों ने एक मूर्ति गोल चक्कर पर प्रदर्शन किया। घर ख़रीदार लगातार मांग कर रहे हैं कि रुके हुए प्रोजेक्ट में कंस्ट्रक्शन शुरू हो, वहीं जिन प्रोजेक्ट में घर मिल गए हैं लेकिन रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है, वहां रजिस्ट्री शुरु हो। 9 महीने से लगातार घर ख़रीदार हर रविवार को धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने प्रदर्शन के दौरान 10 से अधिक सोसाइटी के लोग उपस्थित रहे।
आखिर कब मिलेगा लोगों को उनका मकान
Greater Noida Home Buyers News : सुपरटेक इको विलेज तीन के रहने वाले चेतन कपूर ने बताया कि प्राधिकरण और बिल्डर की मिली भगत से रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है जिसके कारण फ्लैट बायर्स मजबूर होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हम ना शीतलहर में रुके, ना ही भीषण गर्मी में यह प्रदर्शन थमा और ना ही यह कारवां बरसात में रुका है। अपने फ्लैट के पजेशन की मांग एवं जिन घरों की अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है उसे शुरू करवाने के लिए होम बायर्स एकजुट होकर प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक महत्वपूर्ण माँग कब मिलेंगे लोगों के मकान कब होगी OC/CC और रैजिट्री और कब होगा इसका समाधान ?
प्रदर्शन में इन सोसाइटियों के निवासी रहे शामिल
Greater Noida Hindi News : आंदोलन में इको विलेज 2, इको विलेज 3, अजनारा होम्स, कासा ग्रीन्स, संस्कृति प्रोजेक्ट, एक्वा गार्डन, ऐपेक्स गोल्फ़ एवेन्यू सहित कई सोसायटियों के लोग शामिल हुए।
Greater Noida : दादरी पुलिस का कमाल, चंद घंटे में पकड़ लिए 3 चेन लुटेरेदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।