ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बादलपुर में एक महिला में अपने पति व देवर के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि उसके पति तथा देवर ने चुन्नी से गला घोंटकर उसे मारने का भी प्रयास किया। समाज में इस तरह की घटनाएं गाहे बेगाहे देखने को मिलती रहती हैं। जिसके लिए हमारा स्वभाव और परिवेश जिम्मेदार होता है और अगर हम विवेक का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।
ग्राम खेड़ा धर्मपुरा निवासी प्रीति शर्मा ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह घर में पोछा लगा रही थी। इस दौरान उसके पति वेद प्रकाश तथा देवर सुनील ने उसे पीछे से दबोच लिया और मारपीट शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके गले में चुन्नी डालकर गला दबाने का प्रयास किया। किसी तरह इनके चंगुल से बचकर उसने अपने भाई को फोन किया जिसके बाद उसका भाई घर पहुंचा और उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गया।
महिला की शिकायत के आधार पर मामला हुआ दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पूर्व में एनसीआर लिखी गई थी। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इस तरह की घटनाएं महिलाओं में आए दिन देखने को मिल रही हैं। ऐसी घटनाओं में कभी पुरुषों की कुंठा कारण होती है कभी उनका महिला के प्रति संदेही नजरिया या दहेज आदि भी इन घटनाओं के कारणों में होता है। ऐसा करते समय की मानसिकता आगे होने वाले इसके दुष्परिणाम के बारे में सोचने ही नहीं देती। और ऐसी घटनाएं घटती हैं। दुखद तो तब होता है जब महिला का दर्द परिवार के अन्य सदस्य भी नहीं समझते हैं और वे भी ऐसे कृत्य में शामिल हो जाते हैं।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।