विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्ध IAS अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह को मिला 7वां सेवा विस्तार
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:50 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के पास विकसित हो रहे यमुना सिटी का विकास और अधिक तेज होगा। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तर्ज पर बने यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की जिम्मेदारी डॉ. अरुणवीर सिंह के कंधों पर है। डॉ. अरुणवीर सिंह को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता था। एक समय था जब यीडा भारी आर्थिक संकट में था। आशंका जताई जाने लगी थी कि यीडा का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा से बेहतरीन शहर बसाने की जिम्मेदारी डॉ. अरुणवीर सिंह को सौंपी थी। डॉ. अरुणवीर सिंह ने अपनी ईमानदारी तथा कर्तव्यपरायणता के साथ काम करते हुए यीडा को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्राधिकरण बनाने का काम किया है।
डॉ. अरुणवीर सिंह को मिला 7वां सेवा विस्तार
खबर आ रही थी कि डॉ. अरुणवीर सिंह को 7वां सेवा विस्तार नहीं मिलेगा। सिंह ने स्वयं ही इच्छा जाहिर की थी कि उन्हें यीडा के CEO पद से मुक्त कर दिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डॉ. अरुणवीर सिंह को सातवां सेवा विस्तार दे दिया गया है। डॉ. अरुणवीर सिंह 31 जून 2025 तक यमुना औद्योगिक विकास प्रधिकरण (यीडा) में सीईओ के पद पर कार्यरत रहेंगे। डॉ. अरुणवीर सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा (पीसीएस) के प्रशासनिक अधिकारी थे। वर्ष-2006 में प्रोन्नत होकर IAS अधिकारी बने थे। वर्ष 1959 में बस्ती (सिद्धार्थनगर) में जन्में डॉ.अरुणवीर सिंह 30 जून 2019 को यमुना विकास प्राधिकरण और नियाल के CEO रहते हुए सेवानिृत्त हो गए थे। उस दौरान नोएडा एयरपोर्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा था। ऐसे में प्रदेश सरकार ने डॉ.अरुणवीर सिंह के सेवानिृत्त होने के बाद 13 जून 2019 को यमुना प्राधिकरण और नियाल के सीईओ के तौर पर एक साल तक सेवा विस्तार बढ़ा दिया था। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना प्राधिकरण के विकास कार्यों को देखते हुए एक बार फिर योगी सरकार ने डॉ. अरुणवीर सिंह पर विश्वास जताया है। अब उनको 7वीं बार सेवा विस्तार मिला है। डॉ.अरुणवीर सिंह 30 जून 2019 से लेकर 30 जून 2025 तक सेवा विस्तार पर रहने वाले हैं।
विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्ध हैं डॉ. अरुणवीर सिंह
यीडा के CEO डॉ. अरुणवीर सिंह को विकास पुरूष के नाम से भी जाना जाता है। डॉ. अरुणवीर सिंह का विकास पुरूष के तौर पर नामकरण ऐसे ही नहीं हुआ है। दरअसल एक जमाने में (वर्ष 1992-93) जब ग्रेटर नोएडा शहर आकार ले रहा था तो वहां के तत्कालीन CEO मुख्य कार्यपालक अधिकारी बृजेश कुमार को ग्रेटर नोएडा के शिल्पकार की संज्ञा दी जाती थी। अब यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. अरुणवीर सिंह को देश के उन गिने-चुने अफसरों में शुमार किया जाता है, जिनको विकास पुरुष की संज्ञा दी जाती है। डॉ. अरुणवीर सिंह की ईमानदारी व विकास के कार्यों को करने की प्राथमिकता के कारण ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सेवानिृत्त होने के बाद भी 7 वर्षों से एग्रीमेंट के आधार पर CEO के पद पर ही कायम रखा है। डॉ. अरुणवीर सिंह एक ऐसे अधिकारी बन गए हैं जिनका आम जनता, सरकार, शासन एवं प्रशासन में हर कोई प्रशंसक है। यमुना क्षेत्र में बन रहे सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट की बात हो अथवा फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क अथवा हेरिटेज सिटी सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट हैं। इन प्रोजेक्टों को जिस गति के साथ डॉ. अरुणवीर सिंह आगे बढ़ा रहे हैं वह पूरी प्रशासनिक मशीनरी के लिए एक मिसाल हैं। इसी मिसाल के कारण आम जनता से लेकर बड़े-बड़े नेता तथा अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह को विकास पुरूष के नाम से पुकारते हैं। Greater Noida News