
सार
Greater Noida News : लंबे अरसे से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई समझौता वार्ता के बाद किसान नेताओं ने घोषणा कर दी है कि यदि 1 महीने में उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 8 अक्टूबर को वे यूनिवर्सिटी को घेर लेंगे ।
विस्तार
Greater Noida News : आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के किसान लंबे अरसे से आंदोलनरत हैं। दादरी के चिटहैरा गांव में हुई किसानों की एक पंचायत से घबराकर प्रशासनिक अधिकारियों ने पंचायत में ही आश्वासन दे दिया कि हम एक महीने के अंदर आपकी सारी मांगें पूरी कर देंगे। इस आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन तो स्थगित कर दिया, लेकिन चेतावनी दे डाली कि यदि 1 महीने में मांगें पूरी नहीं की गईं, तो हम यूनिवर्सिटी पर कब्जा कर लेंगे।
Greater Noida News : शिवनाडार यूनिवर्सिटी एवं यूपीसीडा से प्रभावित चिटहैरा और दतावली आदि गांवों के किसानों द्वारा 10% विकसित प्लॉट तथा रोजगार और विकास कार्य शुरू किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार 1 सितंबर को यूनिवर्सिटी का घेराव किए जाने के लिए आगे बढ़ रहे किसानों से डरकर प्रशासन सक्रिय हो गया। घेराव से पहले ही पुलिस प्रशासन ने ग्राम चिटहैरा में आयोजित पंचायत में सरकारी अधिकारियों को बुलाकर वार्ता कराई। इस वार्ता में किसानों की मांग पूरी किए जाने के संबंध में सहमति बनने पर घेराव का कार्यक्रम टल गया।
किसान नेता सुनील फौजी एडवोकेट ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार शिवनाडार यूनिवर्सिटी का घेराव किया जाना था। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा जी-20 देशों के समूह की मीटिंग और त्योहारों का हवाला देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर वार्ता कराने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा और शिवनाडार यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने ग्राम चिटहैरा स्थित हनुमान मंदिर पर घेराव के लिए एकत्र हो रहे किसानों के बीच पहुंचकर 1 महीने में 10% प्लॉट के लेटर सभी किसानों को देकर विकास कार्य शुरू किए जाने का भरोसा दिया। इसपर दोनों पक्षों में सहमति बन जाने के बाद घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
Greater Noida News : किसान नेताओं ने चेतना मंच को बताया कि प्रभावित गांवों के पीड़ित किसानों ने फिर चेतावनी दी है कि यदि 1 महीने में वायदे अनुसार सभी मांगों को पूरा किए जाने की कार्यवाही नहीं की जाती है, तो 1 अक्टूबर को समीक्षा पंचायत की जायेगी और 1 सप्ताह बाद 8 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी का घेराव कर निर्णायक आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा। इस आन्दोलन के दौरान किसान अपनी जमीन पर फिर से कब्जा कर लेंगे।
इस दौरान पीड़ित किसानों ने ग्राम चिटहैरा में मोहल्लावार कमेटियां गठित कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने की घोषणा की। पंचायत को चिटहैरा, दतावली, बोडाकी और पल्ला, पाली सहित कई गांवों के किसानों नेताओं ने संबोधित किया।
India vs Pakistan Match: एशिया कप में आज होगा महामुकाबला, दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।