Greater Noida News : बिना लाइसेंस चल रहा था धंधा, मॉल के रेस्टोरेंट में परोस रहे थे हरियाणा की शराब
Alcohol Fact
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 07:40 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल में चल रहे फाइव आयरन गोल्फ रेस्टोरेंट एंड बार में आबकारी विभाग व ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस ने बीती रात संयुक्त रूप से छापा मारा। ग्रेटर नोएडा के इस नामी रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के हरियाणा राज्य की शराब ग्राहकों को परोसी जा रही थी। पुलिस टीम ने मौके से विभिन्न ब्रांड की 233 बोतलें शराब व बियर बरामद की हैं।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात आबकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर पुलिस ने फाइव आयरन गोल्फ रेस्टोरेंट एंड बार में छापा मारा। छापेमारी के दौरान यहां लोग शराब पीते हुए मिले।
Greater Noida News in Hindi
बार का लाइसेंस दिखाने में असमर्थ रहा मैनेजर
Greater Noida News : पुलिस ने बताया कि बार मैनेजर तीर्थांकर दत्ता से जब बार का लाइसेंस मांगा गया, तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। जांच के दौरान पता चला कि ग्राहकों को पड़ोसी राज्य हरियाणा की शराब परोसी जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बार मैनेजर तीर्थांकर दत्ता, बार टेंडर सुमन, बन्नी राऊत व राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
कई तरह की शराब हुई बरामद
Greater Noida News : पुलिस के अनुसार जांच के दौरान मौके से हरियाणा राज्य की बकार्डी रम, वोदका, व्हिस्की व बियर के कैन बरामद हुए। आबकारी अधिकारी ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में रेस्टोरेंट और बार के मालिक को भी नामजद किया गया है।
मिसाल बना G-20 सम्मेलन : यूपी के एक अफसर का भी विशेष योगदानदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।