Greater Noida News: बोडाकी गांव में मीटर रीडिंग लेने गए विद्युत कर्मियों के साथ गाली गलौज व मारपीट
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:47 AM
Greater Noida News बोड़ाकी गांव में मीटर रीडिंग लेने गए विद्युत कर्मियों के साथ तीन लोगों ने गाली गलौज व मारपीट की। मीटर रीडर के साथ हुई मारपीट की घटना से एनपीसीएल कर्मियों में रोष व्याप्त है।
मीटर रीडिंग लेने के लिए गए थे बोडाकी गांव
Greater Noida News
नोएडा पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीएल) के सुपरवाइजर रवि कुमार ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा में मीटर रीडिंग का काम करता है। 22 अगस्त को वह अपने सहकर्मी कमल के साथ रीडिंग लेने के लिए बोडाकी गांव गया था। कई घरों के मीटर की रीडिंग नोट करने के बाद वह संजय भाटी पुत्र रामकुमार के मकान पर पहुंचे। दोनों मीटर से रीडिंग ले रहे थे। इस दौरान संजय भाटी अपने साथी सुमित और संजय के साथ उनके पास आया। संजय ने आते ही उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
बेवजह ही गाली गलौज शुरू कर दी
Greater Noida News
संजय का कहना था कि वह मीटर रीडिंग लेने के बहाने से घरों में विजिलेंस के छापे डलवा रहे हैं। गाली गलौज का विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें घर में ही बंद कर लिया। रवि कुमार ने बताया कि किसी तरह उन्होंने विभाग के अधिकारियों और पुलिस को फोन कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से विद्युतकर्मी अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। गावों में विद्युत चोरी के के भी मामले सामने आते रहते हैं ,अक्सर विद्युत कर्मियों को कई तरह के विरोध का भी सामना करना पड़ता है ।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।