ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, धमकाकर हुए फरार
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:22 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। बताया जा रहा है कि थाना दादरी क्षेत्र के दौलतराम कॉलोनी में कार सवार दो लोगों ने घर के बाहर बैठी महिला के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के पति के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार
दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि, 11 अक्टूबर को उसकी पत्नी घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान गाड़ी में आए दो युवक ने उनकी पत्नी से मकान का पता पूछते हुए उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसकी पत्नी ने जब इस बात का विरोध किया तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घर पहुंचने पर उसकी पत्नी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युक व उसका साथी गाली-गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देकर गया है। पीड़ित के मुताबिक इस घटना के बाद से उसके परिवार में भय व्याप्त है। Greater Noida News