ग्रेटर नोएडा में बहु को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, जबरन बच्चा छीना
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:37 PM
: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पति और ससुरवालों ने अपनी बहू के साथ घर में घुसकर मारपीट की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग उसके साथ मारपीट की और तलाक की धमकी दी।
क्या है पूरी घटना?
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छोलस निवासी रुखसाना (काल्पनिक नाम) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब 3 महीने पहले उसके पति सकलेन व उसके परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया था। सकलेन तथा उसके परिजन उस पर मायके से डेढ़ लाख रुपये व गाड़ी लाने का दवाब डाल रहे थे। उसने जब इस बात से इनकार किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह छोलस में ही रहने लगी। दो दिन पूर्व उसका पति सकलेन, ससुर जफर अब्बास, देवर मोहम्मद अली,ननद नरगिस आदि उसके घर पहुंचे और उसके बच्चे को छीनकर ले जाने लगे।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
उसने जब इस बात का विरोध किया तो सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आस-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर कर मामले को सुलझाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता व उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। दो दिन पूर्व पीड़िता के ससुर ने उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।