ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने बिन बात के दलित को पीटा, टूटा हाथ
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:51 AM
Greater Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दबंगों के हौंसले बुलंद हैं। हालात कुछ यूं है कि अगर दबंगों को किसी ने भी कुछ कह दिया तो वो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। कई मामले तो ऐसे भी सामने आ चुके हैं जिसमें दबंगों ने कई युवकों को मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया है और मौके से फरार हो गए हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां कुछ दबंगों ने एक दलित युवक के साथ जमकर मारपीट की और मौके से भाग निकले।
विरोध करने पर युवक की कर दी जमकर पिटाई
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाने में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि वह गांव में हनुमान मंदिर के सामने बैठा था। तभी गांव के ही कुछ दबंग वहां आ धमके और बिना किसी बात के पीड़ित को गालियां देने लगे। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने पीड़ित को इतना पीटा कि उसका हाथ टूट गया। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जस कर उनकी तलाशी जारी कर दी है। Greater Noida News