अंतरराज्यीय वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसे चलाते थे बिजनेस
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:11 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा से चोरी के मामले लागातार सामने आते जा रहे हैं। कई मामलों में शातिर चोर पुलिस को चकमा देकर नाक के नीचे से फरार हो जाते हैं तो कुछ मामले ऐसे भी सामने आए हैं जिसमें पुलिस चोरों को धर दबोचते हैं। ग्रेटर नोएडा से एक ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि थाना सूरजपुर में पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद हुई है।
चेकिंग के दौरान हुआ पर्दाफाश
थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पुराना कासना की ओर जाने वाले तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तिलपता की तरफ से बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगे पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दोनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम आकाश पुत्र भूरी सिंह व कमल पुत्र रनवीर बताया दोनों आरोपी हाल में सूरजपुर कस्बे में रह रहे हैं दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उक्त बाइक चोरी की है। इसलिए वह पुलिस को देखकर भाग रहे थे दोनों आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह नोएडा ग्रेटर नोएडा तथा एनसीआर से बाइक चोरी कर लाते हैं और उन्हें अन्य जनपदों में सस्ते दामों पर बेच देते हैं।
खंडहर में छुपाते थे बाइक Greater Noida News
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों ने अपनी गलती कबूल कर ली है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चोरी की चार और बाइक उन्होंने बाराही मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक खंडहर मकान में छुपा कर रखी हुई है।