ग्रेटर नोएडा में 11 जून से खेली जाएगी इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट, आयोजन होगा खास
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:51 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:51 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर में 11 जून से 16 जून तक बेहद खास किस्म की क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जाएगी। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में व्हीलचेयर पर बैठकर बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। ग्रेटर नोएडा में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। शारीरिक रूप से विकलांग युवकों को व्हीलचेयर पर क्रिकेट का खेल खेलते हुए देखना एक अदभुत रोमांच होगा। यह रोमांचकारी खेल ग्रेटर नोएडा में 11 जून से शुरू होकर 16 जून तक लगातार चलेगा।
ग्रेटर नोएडा में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में विजय सिंह पथिक स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम है। इसी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत के साथ ही साथ श्रीलंका की टीम भी भाग लेगी। अंतर्राष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका की क्रिकेट टीम 9 जून को ग्रेटर नोएडा में पहुंच जाएगी। 11 जून से 16 जून तक इस क्रिकेट टूर्नामेंट में पांच मुकाबले खेले जाएंगे।
Greater Noida News
इस दौरान भारत की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान सोमजीत रहेंगे। सोमजीत को भारत में व्हीलचेयर क्रिकेट का जनक भी माना जाता है। बात भारत की टीम की करें तो भारत की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में वीर सिंह, अनमोल वशिष्ठ, साहिल सलीम सैयद, सौरभ मलिक, कबीर सिंह, उमेश कौशिक, एनबी हरीश कुमार, जीयन चेल्लप्पन, संतोष सरजेराव, सुरेश एस, सागर बीआर, संदीप, राजा बाबू, रोहित अनोत्रा, सुनील राव तथा रिजर्व खिलाड़ी प्रशांत ठाकुर, भीमा और कुबेर सिंह शामिल होंगे। भारत की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। Greater Noida News