
Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के कीमती कैमरे, कैमरों के लैंस व ईयरबर्डस बरामद किए गए हैं।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्रांतर्गत गुरुद्वारा रोड़ पर स्थित सोनी कम्पनी के वेयरहाउस से दीपावली की रात यानि 12 नवंबर 2023 की रात करीब 10 बजे वेयरहाउस की पीछे की दीवार पर लगी टीन की चादर को उखाड़कर सोनी कम्पनी के कैमरे व कैमरों के लैंस व ईयरबर्डस आदि सामान को चोरी कर लिया गया था। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये थी। चोरी के संबंध में सोनी वेयर हाउस के एक्सीक्यूटिव द्वारा थाना सूरजपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
रविवार को थाना सूरजपुर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना पर कार्यवाही करते हुए एल.जी. गोलचक्कर के पास से चार चारों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से सोनी कंपनी के वेयरहाउस से चोरी हुए सोनी कंपनी के 60 कैमरे, 13 कैमरा लैंस, 22 मैमोरी कार्ड, 23 एयर बर्डस (कीमत करीब एक करोड़ 50 लाख रूपये) तथा घटना में प्रयुक्त कार गाड़ी अर्टिगा कार बरामद की है।
पकड़े गए चोरों ने पुलिस पूछताछ में हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंड़ली क्षेत्र में पैनासोनिक के वेयर हाउस में चोरी करने की बात स्वीकार की गई। पकड़े गए चोर माया पटेल उर्फ संदीप पटेल उपरोक्त द्वारा कर्नाकट के बैगलोर, महाराष्ट्र के मुम्बई में इलैक्ट्रानिक्स वेयरहाउस में चोरी करने की घटना में स्वीकार किया गया है।
1. माया पटेल उर्फ संदीप पटेल पुत्र जयप्रकाश पटेल निवासी सुंगुलपुर पोस्ट गुतवन थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर
2. सुरेन्द्र कुमार पटेल उर्फ सूर्या पुत्र स्व. जगदीश पटेल निवासी ग्राम बोधीपुर थाना निवडिया जनपद जौनपुर
3. विशाल कुमार सेठ पुत्र मोहन लाल सेठ निवासी ग्राम पुरेव थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
4. सूरज बेनबंशी पुत्र संतोष बेनबंशी निवासी ग्राम पुरेव थाना जलालपुर जनपद जौनपुर