Greater Noida News : जाट समाज ने किया सम्मान-स्वागत कार्यक्रम
greater Noida news
भारत
चेतना मंच
10 Jan 2022 05:29 PM
ग्रेटर नोएडा। जाट समाज ग्रेटर नोएडा (Jat Samaj Greater Noida) द्वारा समाज के सदस्य शेर सिंह अत्री को गेल (गैस अथॉरिटी ओफ़ इंडिया) में डायरेक्टर मनोनीत होने पर एवं एडवोकेट श्रीमती संगीता सिंह को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में सांस्कृतिक सचिव पद पर चुने जाने पर सम्मानित एवं स्वागत करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ सदस्य हरप्रसाद सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम में शेर सिंह अत्री का स्वागत समाज के अध्यक्ष उदयवीर सिंह द्वारा शाल एवं बुके देकर किया गया तथा उपस्थित अन्य सम्मानित सदस्यों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया7 एडवोकेट श्रीमती संगीता सिंह का समाज की ओर से श्रीमती संध्या तरार एवं श्रीमती नीरा डागर द्वारा शाल व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
सेक्टर डेल्टा-2 की नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष श्रीमती नीरा डागर को भी समाज द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में राष्ट्रीय जाट एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह जाट एवं पूर्व कुलपति डॉ. रमेश चंद्रा जी भी सम्मिलित हुए।