
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित जेवर कस्बे में गजब का नजारा देखने को मिला। जेवर के मेन चौराहे व अन्य स्थानों पर नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाते हुए बुलडोजर चलाया। मजेदार बात यह रही कि बुल्डोजर चलाकर पालिका अतिक्रमण हटाते हुए नगर पालिका की टीम आगे बढ़ती गई और पीछे से दुकानदारों ने फिर अतिक्रमण कर जेवर नगर पालिका की कार्रवाई की हवा निकाल दी। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका की टीम व दुकानदारों के बीच काफी नोंक-झोंक भी हुई।
ग्रेटर नोएडा के पास स्थित जेवर कस्बे के मेन चौराहे पर दुकानों के सामने अवैध तरीके से किये गये अतिक्रमण को हटाने को नगर पंचायत जेवर के कर्मियों ने पुलिस बल व सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर बुल्डोजर की मदद से अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान दुकानदारों की नगर पंचायत कर्मियों के साथ तीखी नोंकझोंक भी हुई।
नगर पंचायत जेवर के अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार व जेवर चौकी इंचार्ज संसार सिंह व अनु प्रताप सिंह ने पुलिस बल व सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर जेवर के मेन चौराहा, झाझर रोड़, खुर्जा रोड़, टप्पल रोड़ पर बाबा का बुल्डोजर चलाया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों से दुकानदारों की तीखी नोंकझोंक के बाद दुकानों के सामने लगाये गये टीन शेडो के अलावा दुकानों के सामने अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाया गया जिसको लेकर दुकानदारों ने अतिक्रमण को हटाने के नाम पर भेदभाव करने का आरोप लगाया अतिक्रमण हटाने के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
गुरुवार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जेवर कस्बे के मैन मार्गों से अतिक्रमण हटाने के बाद टीम आगे बढ़ती गयी और दुकानदार पीछे से अतिक्रमण करते गये जिससे नगर पंचायत द्वारा चलाया गया अतिक्रमण अभियान टांय-टांय फिस होता नजर आ रहा है। लोग कह रहे हैं कि जेवर सें बाबा का बुल्डोजर फेल हो गया है।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में नगर पालिका (नगर पंचायत) अकेली नगर पालिका है। जेवर नगर पंचायत के ईओ सतीश कुमार ने बताया कि किसी भी कीमत पर अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण नही करने दिया जाएगा प्रयास होगा की सर्व प्रथम मैन चौराहा को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा अभियान अब जारी रहेगा खुर्जा रोड़,झाझर रोड़, टप्पल रोड़ पर ठेली लगाने वालों के लिये अलग अलग स्थान चयनित कर दिया है जल्द ही मैन बाजार को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी कर एफआईआर भी पंजीकृत कराया जायेगा।