जूस बेचने वाले शाहरुख की बेहरमी से सिर पर डंडा मारकर हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार, ये था पूरा मामला!
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:16 AM
Greater Noida News: कभी - कभी छोटी बहस भी इतना बड़ा रूप ले लेती है कि व्यक्ति एक दूसरे कि जान लेने के लिए उतावला हो जाता है। कुछ ऐसी ही वारदात ग्रेटर नोएडा के थाना क्षेत्र सूरजपुर में देखने के लिए मिली है। जहां पर शाहरुख नाम के युवक कि हत्या काफी बेहरमी से सिर पर डंडा मारकर कर दी गयी है। ये खबर बीति रात मंगलवार की है, बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक महज 22 वर्ष का था और जूस का ठेला लगाता था। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला विस्तार से।
ये था पूरा मामला
सूत्रों के हवाले से पता चला है की युवक शाहरुख जिला संभल का निवासी था और फिलहाल सूरजपुर थाना क्षेत्र में अपना जूस का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा था। सूरजपुर थाना क्षेत्र में ही पड़ने वाले गुलिस्तानपुर ग्राम में वह किराए पर रह रहा था। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस युवक ने शाहरुख कि हत्या की है, वह उसका जानने वाला ही था। बीति रात मंगलवार को काम से लौटने के पश्चात दोनों एक साथ बैठकर बात भी कर रहे थे और किसी बात पर दोनों में बहस हुई और बहस ने यह मोड़ ले लिया कि परिचित युवक ने पीड़ित शाहरुख के सिर पर डंडे से प्रहार किया और मौके पर शाहरुख कि मौत हो गयी।
पुलिस ने कि त्वरित कार्यवाही
हालांकि पुलिस ने घटना के पश्चात अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है और आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। इसी के साथ शाहरुख कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।