Greater Noida News : सफाईकर्मियों पर कहर बनकर गिरा नाले का लेंटर, दो की मौत, एक गंभीर
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:24 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण (Greater Noida Authority ) द्वारा नाले के ऊपर बनाया लेंटर सफाईकर्मियों पर कहर बनकर गिर गया। नाले का लेंटर गिरने से दो सफाई कर्मचारियों की ठौर मौत हो गई। जबकि एक जख्मी हो गया। यह हादसा नाले की सफाई करने के दौरान हुआ। नाले की सफाई का काम थाना बीटा-दो क्षेत्र के चाई सेक्टर में हो रहा था। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सफाई कर्मचारी प्राधिकरण में संविदा पर तैनात थे।
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा सेक्टर चाई में किए गए नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने के कारण बड़ा हादसा हो गया। नाले में सफाई के लिए उतरे तीन सफाई कर्मचारी जैसे ही नाले की सफाई शुरू की, उसी समय लेंटर भरभरा कर तीनों सफाईकर्मियों पर गिर गया। इस हादसे में दो सफाई कर्मचारियों की ठौर मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और प्राधिकरण को इसकी जानकारी दी।
चश्मदीदों का कहना है कि नाले की सफाई का काम चल रहा था। जबकि नाले में न तो पानी था और ना ही कीचड़, लेकिन उसके बावजूद नाले का लेंटर घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में मारे गए सफाई कर्मचारियों की पहचान 20 वर्षीय दिलशाद पुत्र कलुआ और 18 वर्षीय रेहान पुत्र इलियास निवासी ग्राम कलौंदा, थाना जारचा क्षेत्र के रूप मंे हुई है।
दरअसल, 100 रुपये का टेंडर 60 रुपये में छूटता है। उसी में 10 रुपये कमीशन के जाते हैं। विभाग में अब 50 रुपये में काम करने की वजह से ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल करता हैं। कमीशन देने की वजह से मौके पर जीएम से लेकर पीई, एपी और जेई, कोई भी गुणवत्ता की जांच नहीं करता है, जिसका खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ता है।