
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण पिछले दो तीन दिनों से भय के माहौल में रात गुजार रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के गांव कलौंदा में दो दिन से एक तेंदुआ घुम रहा है जिस कारण इस गांव के लोग शाम ढलने से पहले ही अपने घरों में दुबक जाते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि वन विभाग को शिकायत करने के बावजूद तेंदुा का पकड़ने की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
दरअसल, आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जंगल में बने एक ट्यूबवेल के कमरे की छत पर एक तेंदुआ बैठा हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा रहा है कि यह वीडियो ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र के गांव कलौंदा का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ कैसे ट्यूबवेल के कमरे की छत पर पर बैठा है।
कलौंदा गांव के ग्रामीणों का कहना हैं कि गांव के जंगल में दो दिन से तेंदुआ घुम रहा है, जिस कारण किसान अपने खेतों में जाने से भी घबरा रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उन्होंने तेंदुए की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग का कोई भी कर्मचारी इसे पकड़ने के लिए नहीं पहुंचा है।
[video width="368" height="672" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/09/qp4wNGnyBLx68xhL.mp4"][/video]