ग्रेटर नोएडा में सीसीटीवी में कैद हुआ लाइव एक्सीडेंट
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:59 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक खौफनाक सड़क हादसे की एक वीडियो सामने आई है। वीडियों में देखा जा सतकता है कि कैसे एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सावर युवक को भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइख सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कार सवार युवक की तालश में जुट गई है।
Greater Noida News
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
आपको बता दे कि ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक वन क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस सडक हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन के रुप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कार द्वारा स्कूटी सवार को टक्कर मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। लाइक सड़क हादसे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
[video width="848" height="480" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/02/video.mp4"][/video]
फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज में इस सड़क हादसे को देखा जा सकता है, कि एक स्कूटी चालक सड़क पर जा रहा है। जब उसकी स्कूटी गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय चौराहा पर से गुजर रही थी। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार युवक कई फीट हवा में उछल गया, और हवा में कई गुलाटी खाने के बाद वह जमीन पर गिर गया। जोरदार टक्कर लगने के बाद स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की सूटना के बाद मौके पर पहुंची थाना ईकोटेक फर्स्ट पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्ट्मार्टम के लिए भेज दिया है, उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मृतक स्कूटी सवार युवक की पहचान पवन के रूप हुई है। पुलिस मृतक पवन के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर फरार कार चालक तलाश शुरु कर दी है।