
Greater Noida News: दोस्ती की आड़ में एक लड़के की शर्मनाक हरकत सामने आई है। अंबेडकर नगर गांव का रहने वाला 28 वर्ष का युवक जिसका नाम अजीत है, उसने पहले लड़की से दोस्ती की। दोस्ती करने के बाद जब लड़की को यह यकिन हो गया की लड़के का प्यार सच्चा है दोनों ने मिलकर साथ जीने- मरने की कसमें खा ली। फिर धीरे- धीरे बात शादी तक पहुंच गई।
Greater Noida News[/caption]
Greater Noida News: थाना रबूपुरा में पीडि़त युवती ने 20 अगस्त को इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अजीत (28 वर्ष) पुत्र खेमचंद निवासी ग्राम अंबेडकर नगर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। जब पीडि़ता ने उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया।
Greater Noida News: पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अजीत को रबूपुरा स्थित कैची की पुलिस के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थाना रबूपुरा में धारा-376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।